Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश के “बदतमीज” विधायक !… ‘धरती के भगवान’ को दी मारने की धमकी..

बेगूसराय में जदयू विधायक राजकुमार सिंह एक बार फिर सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर पर न सिर्फ जमकर बरसे, बल्कि कहा कि मारना शुरू करेंगे तो होश ठिकाने आ जाएगा. यही तुम्हारा इलाज है. तुम बीमार हो. पागल लोगों को यहां बैठा दिया है. तुम्हारी नौकरी खत्म कर देंगे. तुम यहां रंगदारी करने बैठे हो क्या?

दरअसल, विधायक राजकुमार सिंह बम ब्लास्ट में घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे. जहां मरीज के परिजनों ने सही से इलाज नहीं होने की शिकायत की. जिसके बाद ड्यूटी पर बैठे डॉक्टर के पास विधायक राजकुमार सिंह पहुंचे. जहां डॉक्टर और विधायक के बीच इलाज को लेकर बहस हो गई. इसके बाद विधायक आपे से बाहर हो गए और डॉक्टर की जमकर क्लास लगा दी.

विधायक राजकुमार सिंह ने कहा, ”आपकी ड्यूटी नहीं है तो यहां क्यों हैं, लोग मर जाएगा तब देखेंगे.” इसके बाद डॉक्टर ने कहा, ”बच्चों के डॉक्टर को बुलाएं और मेरा ड्यूटी नहीं है.” इसके बाद विधायक उखड़ गए और बोले, तमीज से बात करो.

आप टेंशन में हैं, बीमार हैं क्या? इसके बाद डॉक्टर बोले- हां, हम बीमार हैं. इसपर विधायक ने कहा, मैं तुम्हारा इलाज कर देता हूं. तुम्हारी नौकरी खत्म करेंगे. कहां घर है तुम्हारा? तुम रंगदारी करने के लिए यहां आए हो या लोगों को देखने के लिए आए हैं?

Related posts

सोते-सोते थम गई बिहार के 28 लोगों की सांसे !

Bihar Now

पटना में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज, सूबे में बढ़ते अपराध के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन…

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर पर नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान, लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर गांव के एंट्री को भी ठीक करवाने का दिया आश्वासन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो