Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीवान में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

सीवान. आज फिर अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी। मामला जिले के असावं थाना क्षेत्र के बभलनौली का है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार कर मौत की नींद सोला दी। गोली मारने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की सूचना पता ही स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा।

नाराज लोगों ने रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तरी को लेकर लगतार जिले के वरीय अधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक बभनावली गांव के प्रमोद पांडेय उर्फ डब्लू पांडेय सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जो वापस घर जा रहे थे। इस दौरान बभनावली गाँव के बगीचे के पास बाइक सवार अपराधी पहले से घात लागए बैठे हुए थे। जैसे ही शिक्षक डब्लू पांडेय बगीचे के पास पहुंच तो अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी।

वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। साथ ही प्रदर्शनकारी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी है।

Related posts

Breaking : दरभंगा में हथियार के बल पर 11 लाख की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

पीएम मोदी की तर्ज पर राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत, पटना पहुंचने पर समर्थकों ने की फूलों की बारिश…

Bihar Now

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो