Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधदिल्लीफ़ैशनबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“सु”शासन के सिस्टम पर जेडीयू विधायक ने उठाए सवाल…कहा- डीलर सामान बेचकर जिला से पटना तक के अधिकारियों को पहुंचाते हैं रिश्वत !…

बेगुसराय में डीलर की मनमानी कोई नई बात भी है।यहाँ के डीलर की कारगुजारियों की फेहरिस्त लम्बी है कभी सामान में कटौती सामान नही देना तरह तरह की बाते सामने आती रहती है।इनके शिकायत मिलने पर भी अधिकारी केवल जाँच की खानापूर्ति कर बैठते हैं करवाई के नामपर शून्य होती है

।इसी दौरान बीती रात बेगूसराय डीलर के द्वारा अनाज की कालाबाजारी करते लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा किया। दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के विरोध पुर पंचायत में डीलर ने गरीबों को देने वाले अनाज को व्यापारी के हाथों बेच दिया था जिसे स्थानीय लोगों ने ठेला से ले जाते समय 10 बोरा के साथ पकड़ लिया।

वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय जदयू विधायक बोगो सिंह ने जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि डीलर अनाज बेचकर राशि जिला से लेकर के पटना के अधिकारियों तक पहुंचा रही है। सिर्फ मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में 90% डीलर गरीबों का आनाज हड़प रही है और उस अनाज को बेचकर पैसा अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है।

विधायक ने विनोद पुर के गांव के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा स्थानीय लोगों ने डीलर राम शंकर चौधरी द्वारा बेचे गए अनाज को ले जाते समय पकड़ा है। दरअसल देर रात डीलर राम शंकर चौधरी के द्वारा व्यापारी के हाथों अनाज बेचा बेचा था जिसे ले जाते समय स्थानीय लोगों ने पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की थी। लेकिन लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अब तक न तो डीलर पर कोई कार्रवाई हुई है और ना ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर विधायक ने भी सरकार से मांग की कि जांच कर दोषी डीलर पर कड़ी कार्यवाही की जाए। बेगूसराय में लगातार डीलर के खिलाफ शिकायतें मिल रही है और शिकायत पर जिला प्रशासन कुछ डीलर पर कार्रवाई भी की है लेकिन इसके बावजूद डीलर लगातार राशन की कालाबाजारी, कमतौल के साथ-साथ यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण नहीं कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बक

Related posts

राजीव हत्याकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी के साथ दो गिरफ्तार…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी, मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गैस एजेंसी के एक कर्मी को मारी गोली…

Bihar Now

PU चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मगध महिला कॉलेज के दो गुटों में भिड़ंत, 2 लोग घायल, पत्रकार का हाथ टूटा

Bihar Now