Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हाय रे सुशासन !… 4 दिनों से थाने में बंद महिला की संदेहास्पद मौत… पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप !…

मृतका के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के कारण मौत होने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना परिसर के दूसरे मंजिल पर स्थित महिला आवास के बाथरूम में रविवार की सुबह घटी घटना

रिपोर्ट – राकेश कुमार

आरा – भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना परिसर के दूसरे मंजिल पर स्थित महिला आवास के बाथरूम से रविवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।वहीं घटना के बाद पीरो थाना के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।जिसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड गठित कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है।बता दे कि पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव निवासी सह ग्रामीण चिकित्सक मंतोष कुमार बीते माह के 29 अगस्त से लापता चल रहे थे।उनका शव एक सितंबर की शाम मोथी गांव में ही मृतका के घर के समीप एक बंद पड़े घर से बरामद किया गया था।जिसके पश्चात मृतक के भाई शेखर सुमन ने एक नामजद एवं एक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।उसी मामले में शक के आधार पर पुलिस ने मृतका शोभा देवी एवं उसके पुत्र प्रकाश कुमार को 8 तारीख तीज के दिन रात में गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई थी।जिसके पश्चात आज सुबह स्थानीय थाना के दो मंजिल पर महिला आवास के बाथरूम में उसका शव पाया गया।दूसरी ओर मृतका के भाई मुन्ना प्रसाद ने पुलिस कस्टडी में मारपीट करने के कारण में मौत होने का आरोप लगाया है।उसने बताया क मोथी गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक मंतोष कुमार की हत्या हुई थी।उसका शव गांव के ही बंद पड़े घर से एक सितंबर की शाम बरामद किया गया था।उसी मामले में पुलिस ने चार दिन पूर्व आठ तारीख की रात पुलिस उसकी बहन वह भांजे प्रकाश को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

जब परिजनों से मिलने गए तो पुलिस ने परिजनों को मिलने नहीं दिया गया।वही उसने बताया कि उसका भांजा प्रकाश द्वारा उसे बताया गया कि पुलिस उसकी मां के साथ बहुत मारपीट की है।तभी आज रविवार की सुबह पुलिस द्वारा सूचना दी गई की उसकी बहन की मृत्यु हो गई है

।बताया जाता है कि मृतका संदिग्ध महिला को चार दिनों से महिला सिपाही के निगरानी में रख कर उससे पूछताछ की जा रही थी।हालांकि पुलिस मारपीट करने की बात से साफ इंकार कर रही है।

उधर डीएसपी ने बताया कि आज सुबह जब वह शौच के लिए महिला बाथरूम में गई थी।जहां उसने गले में गमछा बांधकर खुदकुशी कर ली।वही घटना के बाद आधा दर्जन थाना की पुलिस कैंप कर रही है।कैम्प करने वाले थानों में अगिआंव बाजार,हसन बाजार,चरपोखरी,तरारी एवं इमादपुर थाना शामिल है।घटना की सूचना पाकर शिवसेना के अध्यक्ष विक्रमा सिंह,शंभू सिंह,विकी कुमार आजाद सहित कई कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे व घटना की कड़ी निंदा करते हुये पीरो थानाध्यक्ष को तत्कालीन सस्पेंड करने मांग की

।इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी की।साथ ही उन्होंने इस मामले की वरीय पदाधिकारी से जांच करने एवं दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर उचित करवाई करने की भी मांग की। वहीं पुलिस की प्रथम दृश्य माने तो मृतका की मौत गले में गमछा बांधकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Related posts

दरभंगा में यास तूफान का खासा असर, लगातार हो रही तेज बारिश… कई इलाकों में जलजमाव, नगर निगम के दावों की खुली पोल !…

Bihar Now

जदयू ऑफिस के सामने ग्रामीण चिकित्सकों का कटोरा लेकर प्रदर्शन, बोले-ट्रेनिंग लिए 5 साल हो गए; हमें स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दे सरकार….

Bihar Now

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के इंतकाल पर शोक संवेदना प्रकट की

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो