Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीदिल्लीफोटो-गैलरीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय प्रमुख आयुक्त अनिल प्रथम बनाए गए गुजरात के DGP…हिन्दुस्तान स्काउट के बिहार इकाई ने जाहिर की खुशी, दिया बधाई…

पटना : हिंदुस्तान स्काउट के बिहार इकाई ने नेशनल चीफ कमिश्नर अनिल प्रथम को गुजरात के डीजीपी बनाये जाने पर दी बधाई,साथ ही रोजगार सृजन पर हुई चर्चा।

हिंदुस्तान स्काउट एन्ड गाइड के बिहार राज्य कार्यकारिणी की वर्चुएल बैठक में सूबे में शिक्षित युवाओं के बीच रोजगार सृजन को लेकर लगातार चर्चाएं आयोजित की जा रही है।

बैठक का शुभारंभ हिंदुस्तान स्काउट एन्ड गाइड के राष्ट्रीय प्रमुख आयुक्त अनिल प्रथम  के गुजरात पुलिस के सर्वोच्च पद पुलिस महानिदेशक(क्राइम) की पदोन्नति को लेकर बिहार कार्यकारिणी की तरफ से बधाई के साथ शुरु हुई।

गौरतलब है कि एमकॉम,एलएलबी,एलएलएम ,दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रथम 1989 बैच के आईपीएस हैं। साल 1963 में जन्मे प्रथम ने पुलिस सेवा के साथ साथ समाजसेवा को भी बेहद तवज्जो दिया है। नतीजतन वे हिंदुस्तान स्काउट के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त पद पर आसीन होकर अपनी सामाजिक व सृजनात्मक सोच से देश के युवाओं का प्रेरणाश्रोत के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन के निर्धारित कार्यकलापों के तहत रोजगार सृजन को लेकर काफी शोधपरक चर्चाएं हुई। वर्चुअल बैठक की संचालन करते हुए संगठन के वरिष्ठ सदस्य मेनपाल कश्यप ने कहा कि महामारी के वजह से लघुतम रोजगार की आवश्यकता आन पड़ी है,समय रहते हमें युवाओं को सीमित लागत से नए नए क्षेत्रीय उद्यमों को लेकर संगठित होने की दरकार है। इसमें संगठन कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने में मदद करेगा। भावी रोजगार आधारित योजनाओं को लेकर कार्यकारिणी की युवा सदस्य छाया तिवारी ने कचरा प्रबंधन व उससे निर्मित होने वाले सामानों के संयंत्रों तथा उपयोगिता को लेकर विस्तार से चर्चाएं की।

वरिष्ठ सदस्य लगन पांडेय ने सरकार की विभिन्न रोजगारपरक लघु उद्यमी परियोजनाओं को लेकर जानकारी दी। अन्य वरिष्ठ सदस्यों में सुधीर सिंह उजाला ने घरेलू उपक्रम खास करके महिलाओं की सहभागिता को लेकर गांव में समूह को एकजुट कर स्थानीय स्तर पर स्वालंबन प्रदान करने को लेकर गोबर, बेकार फेके गए फूलों और मालाओं को दुबारा उपयोगी बनाने और उससे निर्मित सामग्री को बाजार में उतारकर जरूरतमंदों के हाथों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर अपना विचार रखा। इसके अलावा बबिता कुमारी ने भी अपना मन्तव्य रखा। बता दें कि कोरोना को लेकर संगठन अपने सदस्यों के साथ बराबर वर्चुअल बैठक कर रहा है।

Related posts

CAA और NRC के खिलाफ यंग इंडिया ने बनाया मानव श्रृंखला…

Bihar Now

Breaking : हाजीपुर के कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मां-बेटे की मौके पर ही मौत,एक घायल… घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू..

Bihar Now

RJD ने चौधरी चरण सिंह , नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत-रत्न दिए जाने का किया स्वातगत, लोहिया और कांशीराम को भी भारत-रत्न देने की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो