Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

होली में जाम छलकाने से पहले उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

अमृत गुप्ता , बिहार नाउ रिपोर्टर नवादा

नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट वाहन से भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पटवा सराय गांव निवासी मिश्री यादव का पुत्र छोटू कुमार के रूप में किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामानों के बीच शराब तस्करी की जा रही थी जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरदला थाना क्षेत्र के जमुआय गांव के समीप ट्रक के अंदर से 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गया की ओर से आ रही ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब रजौली जा रहा है इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम ने जमुआय गांव के समीप ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

कंकड़बाग में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का विरोध, पुलिस ने जाने से रोका, हुआ हंगामा

Bihar Now

Breaking: नदी में डूबे दो दोस्त, एक की मौत,दूसरे की लोगों ने बचाई जान, शव की तलाश जारी…

Bihar Now

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हाथ जोड़कर किससे प्रार्थना करने लगे मुख्यमंत्री नीतीश‌ कुमार ! ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो