Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

अंधाधुंध फायरिंग से समस्तीपुर में सनसनी,एक की मौत,दूसरा घायल…

समस्तीपुर
ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बना समस्तीपुर में फिर से गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में अपराधियों द्वारा मंगलवार की रात की गई अंधाधुन फायरिंग में सूरज सिंह नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स चन्दन कुमार को भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

।जानकारी के मुताबिक देर रात में सूरज सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था।इसी दरम्यान बाइक पर सवार दो अपराधी सूरज को टारगेट कर फायरिंग करने लगे।सूरज के पड़ोस का ही चन्दन भी फायरिंग की आवाज सुनकर सड़क की तरफ दौड़ा तो एक गोली उसे भी लगी।सूरज को कई गोली लगी एक गोली उसके सीने में भी लग गयी।दोनों को तुरन्त सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन सूरज ने दम तोड़ दिया…

।पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले सूरज भी आपसी दुश्मनी को लेकर अपने पड़ोस के एक शख्स को गोली मार दी थी।लेकिन वह बच गया था।सूरज उस मामले में गिरफ्तार भी हुआ था।जमानत पर छूटने के बाद बाद में सूरज प्राइवेट काम करने सिलीगुड़ी चला गया था..

। मंगलवार को ही सूरज सिलीगुड़ी से घर वापस आया था।आशंका जताई जा रही है कि उसी पुरानी दुश्मनी को लेकर ही सूरज की हत्या की गई है।वैसे पुलिस का बताना है कि जख्मी शख्स के होश में आने के बाद उसके बयान और पूरी जांच के बाद ही घटना की सही वजह का खुलासा हो पाएग

धनंजय झा बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी…

Bihar Now

चोरी कि गयी एमडीएम के चावल को लोगों ने किया बरामद, जांच कर कारवाई कि मांग को ले सड़क जाम

Bihar Now