Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अचानक पुलिस इंस्पेक्टर के बुलेट में आग लगने से अफरा तफरी…

सहरसा गंगजला रेलवे ढाला रोड में आज अचानक पुलिस इंस्पेक्टर के रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल में आग लगने से अफरा तफरी मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज लगभग बारह बजे दिन में गगजला रेलवे गुमटी ट्रेन सेंटिग के कारण बन्द था। इसी बीच गाड़ी की काफी जाम लग गयी। जाम में पुलिस नम्बर लगा एक रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल भी गुमटी खुलने का इंतजार कर रहा था।बुलेट सवार युवक गाड़ी बन्द नही कर चालू अवस्था मे ही गुमटी खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दूसरी गाड़ी वाले ने बुलेट से धुंआ निकलते देख बुलेट सवार को कहा । देखते ही देखते धुंआ आग की लपटें में बदल गया।

जाम में फंसे सभी गाड़ी छोड़ भागने लगे।बाद में दमकल से आग पर काबू किया गया। धटना के सम्बंध में सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने कहा कि गगजला गुमटी के समीप पुलिस नम्बर लगा एक रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मोटर साइकिल में बाइक के सॉट सर्किट के कारण आग लगी है। गाड़ी कुंदन कुमार नामक युवक चला रहा था।सम्भवतः बुलेट एक सब इंस्पेक्टर का है अब तक बाइक चालक ने कोई लिखित आवेदन नही दिया है। वैसे आग लगने का कारण का पता लगया जा रहा है।

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम रिपोर्टर, सहरसा

 

 

Related posts

महात्मा गांधी सेतु सुपर स्ट्रक्चर के कमजोर निर्माण की जांच कराएगी कांग्रेस की सरकार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

अब ग्रीन जोन भी बना कोरोना का शिकार…दरभंगा, मधुबनी में कोरोना ने दी दस्तक, बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 345 पर

Bihar Now

गांजा और नशीली दवा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो