Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अचानक सचिवालय पहुंचे नीतीश कुमार, गायब मिले कई अधिकारी-मंत्री,मच गया हड़कंप…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार (20 सितंबर) को सुबह-सुबह सचिवालय पहुंच गए. सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास वो पहुंचे थे. कई अधिकारियों के अलावा मंत्री भी विभाग में नहीं मिले. इस पर सीएम ने नाराजगी जताई. समय से आने के लिए कहा है.

निरीक्षण के बाद बाहर निकलकर नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा- “हमको लगा कि लोग देर से आ रहे हैं तो हमने कल ही कहा था कि आज से आएंगे, तो हम 9.30 बजे आ गए. सबका हालचाल देखे. अब हम फिर से पूरा देखेंगे कि समय पर आ रहे हैं कि नहीं. सप्ताह में तीन दिन हम 9.30 बजे आ जाएंगे.” मीडिया से कहा कि पहले तो आप लोग भी रहते ही थे. आप लोग भी अब रहिएगा तो दिक्कत नहीं है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हर दस साल पर जनगणना होती थी. 2021 में केंद्र को करना चाहिए था. यह नहीं हो रहा है. हमेशा समय पर होना चाहिए. हमने कहा है कि जातीय आधारित जनगणना कर लीजिए. ये हम लोगों की मांग है. कहा कि वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. आज पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतना देश में कहीं नहीं है. पिछड़ा और अतिपछड़ा की जो महिलाएं हैं तो उनको भी लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिल जाना चाहिए.

Related posts

मधुबनी जेल में कोरोना विस्फोट, 14 कैदी हुए कोरोना पाज़िटिव,जेल प्रशासन में मचा हड़कंप…

Bihar Now

जेल जाने के डर से हो रही विपक्षियों की बैठक, विपक्षी एकता की बैठक पर सुशील मोदी का सियासी हमला…

Bihar Now

अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन !… दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय… DM-SSP, SDO ने किया फ्लैग मार्च …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो