Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, इफ्तार कराकर लूट…’ RJD ने पोस्टर के जरिए CM नीतीश कुमार पर बोला हमला

nitish kumar pic

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले वक्फ कानून को लेकर बिहार में सियासी संग्राम जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) वक्फ कानून को लेकर नीतीश कुमार की सरकार को घेर रही है. पोस्टर वार किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू की ओर से वक्फ कानून का समर्थन करने पर आरजेडी ने नीतीश कुमार को मुस्लिम विरोधी बताया है. इसको लेकर RJD दफ्तर और शहर में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं.

पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर है और वे सीएम कुर्सी पर बैठे हैं. नीचे कई सारे किले लगी हुई हैं. सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर के साइड में लिखा है ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, इफ्तार कराकर लूट लिया वक्फ बोर्ड हमारा. ईद की नमाज में शामिल होकर भी धोखा दे दिया. शुक्रिया नीतीश. अब कब्रिस्तान और मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद होगा तो जिम्मेदार आप होंगे.’

पोस्टर में आगे लिखा गया कि अपनी कुर्सी के चाहत में आप मुसलमानों के भरोसे से खेल गए. उसके लिए शुक्रिया. आपके बारे में कहा जाता है आप सबके हैं. जान लीजिए जो सबका होता है वो किसी का नहीं होता. पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार एक मुस्लिम व्यक्ति की पीठ में खंजर घोंपते भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक दिल की तस्वीर है, जिसमें तीर आर-पार हो गया है. तीर JDU का चुनावी चिन्ह है. बता दें कि आरजेडी नेता आरिफ जिलानी की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं.

चुनावी साल में आरजेडी लगातार नीतीश की सेकुलर छवि में डेंट मारने की कोशिश में लगी हुई है. आरजेडी मुस्लिमों को यह मैसेज देना चाहती है कि आपके हितों की रक्षा सिर्फ हम कर सकते हैं. वैसे वक्फ विधेयक का डर दिखाकर वोट बैंक को इन्टैक रखने की भी कोशिश है. इस तरह की कवायद से चुनाव में आरजेडी को कितना फायदा मिलेगा यह तो समय ही बताएगा. वैसे मुस्लिमों को आरजेडी का पारंपरिक वोटर माना जाता हैं.

Related posts

“अगर सड़कें सुनी हो जाए, तो सदन आवारा हो जाती है”… नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज.. दी खुली चुनौती..

Bihar Now

बिहार ने एक दिन में 75 हजार सैंपल टेस्टिंग कर बनाया एक नया माइलस्टोन

Bihar Now

गया में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्जः कानून व्यवस्था को लेकर निकाल रहे थे पैदल मार्च….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो