Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को पार्टी के प्रदेश महासचिव ने दी हार्दिक बधाई,कहा – नीतीश कुमार के पुनः अध्यक्ष बनने से संगठन एकता को बल मिलेगा…

पटना : जद यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है ।

झा ने कहा कि आदरणीय नेता के अध्यक्ष बनने पर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।  झा ने कहा कि ना सिर्फ़ माननीय नेता के अगुवाई में जद यू राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत और विस्तारित होगी बल्कि आने वाले समय में पार्टी और बेहतर राजनीतिक प्रदर्शन करेगी।

झा ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने बिहार में न्याय के साथ विकास की राजनीति को नयी ऊँचाई दी है तथा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से आगामी चुनावों पर भी अनुकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना साकार करने की रणनीति को बल मिलेगा तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार मे हुए विकास का पूरा देश मे अनुसरण होगा। जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब देश भर में घूमकर संगठन एकता को फिर से बल देंगे!

Related posts

Mgm Grand Casino Sydney Au

Bihar Now

अश्विनी चौबे पहुंचे आरा, निगम के संवेदकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, SDM के खिलाफ की शिकायत…

Bihar Now

आईओसी के कार्यपालक निदेशक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो