Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अपने पोते की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे मृतक की दादी समेत 4 गिरफ्तार….

बेगूसराय में एसपी आफिस पर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने , पुलिस के साथ धक्का मुक्की और नोंक झोंक के मामले में पुलिस ने मृतक छात्र के दादी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 4 फरवरी को फुलवड़िया थाना के आरकेसी स्कूल के निकट एक छात्र प्रिंस कुमार का शव बरामद किया गया था।

परिजनों ने दो नामजद पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस सड़क हादसा मान कर जांच कर रही थी। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 8 फरवरी को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया था। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की, नोंक-झोंक के साथ हंगामा किया गया था।

आज नगर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हंगामा करने के मामले में मृतक के दादी, दो चचेरे चाचा और एक चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय में हाल के दिनों में लगातार हत्या की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Pokies In Australia Casino

Bihar Now

जल प्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की विफलता : गिरिराज सिंह

Bihar Now

नीतीश कुमार पर PK का जबरदस्त प्रहार, कहा – कुर्सी बचाने के चक्कर में सात निश्चय को भूल गए…

Bihar Now