Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

अपराधी ऑन, पुलिस मौन ?

बेगूसराय में बीती रात अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को धोखे से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि मृतक वार्ड सदस्य मिनी नरेश यादव भी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और उस पर विभिन्न थानों में अपहरण एवं हत्या के लगभग आधे दर्जन मामला दर्ज थे और वह जेल भी जा चुका था

। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था । घटना नयागांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर मथार दियारा की है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

क्या है पूरा मामला,

ये है बेगूसराय जिले का मथार दियारा जहां बीती रात अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है । बीती रात अपराधियों ने गोरगामा पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड सदस्य मिनी नरेश यादव को बुलाकर अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी ।

परिजनों के अनुसार जब मिनी नरेश यादव अपने घर पर ताश खेल रहे थे इसी दौरान गांव के ही दिवाकर पासवान और विजय राम बाइक से मौके पर पहुंचे और धोखे से बुलाकर मिनी नरेश यादव को बुलाकर मथार दियारा चले गए प्राप्त जानकारी के अनुसार मथार दियारा में एक झोपड़ी में उन लोगों ने पार्टी बनाई और फिर दोनों अपराधियों ने मिनी नरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए।

परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी नया गांव थाने को दी । फिर मौके पर नया गांव थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है । बताया जा रहा है कि मृतक मिनी नरेश यादव पूर्व में रुदल राय हत्या समेत कई अन्य मामलों में भी नामजद अभियुक्त था ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय…
ग्रााा

Related posts

विपक्षी एकता की बैठक पर शाह का तीखा तंज, बोले- कितना भी हाथ मिला लो दिल नहीं मिलेंगे, पटना में चल रहा फोटो सेशन…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

आज से गूंजेगी शहनाई… शुरू होंगे मांगलिक कार्य : 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा शादी-विवाह का दौर…

Bihar Now