Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अपराध की योजना बनाते अवैध हथियार व कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार …

सहरसा :- जिले के सौरबाजार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। जहां पुलिस ने शनिवार की देर शाम तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से अवैध लोडेड देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मियों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी हथियार के साथ सौरबाजार इलाके में मंडरा रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर सौरबाजार थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद एवं एएसआई अखिलेश कुमार के साथ वाहन गश्ती वाहन जांच अभियान चलाया गया। तेज रफ्तार से ट्रिपल लोड जा रहे मोटरसाइकिल को रोककर सवार युवकों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक जिंदा देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के गिरफ्त में आये सभी का अपराधी इतिहास रहा है। वो इससे पूर्व भी लूट जैसी घटना को अंजाम देने दे चुके हैं। पुलिस के गिरफ्त में आये अपराधी में से दो खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव निवासी है वहीं तीसरा युवक जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी है। गिरफ्तार तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related posts

Online Casino Slots Nz No Deposit Bonus

Bihar Now

Breaking : महागठबंधन के साथ जाने की तैयारी में नीतीश कुमार – चिराग पासवान

Bihar Now

Online Casino Mobile Au

Bihar Now