Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर ने क्यों कहा पलटीमार? BJP और कांग्रेस को बताया एक समान

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बिहार दौरे को लेकर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटूराम हैं. ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार बीजेपी वाले भी हैं. बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए बीजेपी (BJP) के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

अमित शाह के बयान पर ली चुटकी

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेतिया के किसी पत्रकार ने सीएम नीतीश को लेकर अमित शाह सवाल पूछा नहीं था, खुद ही खड़ा होकर अमित शाह चिल्ला रहे थे. बोल रहे थे नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हैं, लेकिन मौजूदा समय में क्या मजाक हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए, फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए.

’40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है’

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की आज ये दुर्दशा क्यों है? वो इसलिए है क्योंकि 40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है. बिहार की दुर्गति का कारण आज 40 सांसद बन गए हैं. 40 सांसदों के लालच में आज देश में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की हो ये किसी भी हद के पार जाने को तैयार हैं.

अमित शाह पहुंच रहे हैं बिहार

बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह पटना के पालीगंज में बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके साथ ही अमित शाह पटना के बाहरी इलाके में कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान भी जाएंगे.

Related posts

कोरोना का मरीज मिलने पर इलाके में हड़कंप, मरीज के गांव को किया गया सील, इलाके को किया जाएगा सेनैटाइज…

Bihar Now

Casino Natchez Au

Bihar Now

हजारों बिहारी छात्र व श्रमिकों को गुजरात से कांग्रेस द्वारा ट्रेन से बिहार भेजना स्वागतयोग्य- प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो