Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अयोध्या हाइवे पर भीषण दुर्घटना, डबर डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 25 घायल..

लखनऊ : बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। एडीजी, लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि लुधियाना से सवारियां भरकर बिहार जा रही एक निजी डबल डेकर बस जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार देर रात बस अयोध्या हाईवे पर खराब हो गई। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हैं।

Related posts

दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

Bihar Now

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज पर RJD ने जताया एतराज…

Bihar Now

प्रिंसिपल साहब का बार बालाओं के साथ अश्लील डांस, वीडियो वायरल, शादी समारोह में शामिल हुए थे प्रिंसिपल साहब !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो