Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

पति ने पत्नी का सर मुंड,आधे चेहरे पर कालिख,आधे पर सफेद पेंट लगा पूरे गाँव मे घुमाया

दरभंगा:-कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही झाझरा गांव का एक दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी के सर को मुंड, आधे चेहरे पर कालिख और आधे पर सफेद पेंट पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार ये युवक रणवीर सदा है और महिला युवक की पत्नी है। महिला पर युवक ने अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक एक महिला का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पर खींचते हुए ले जा रहा है। महिला के बाल कटे हुए हैं और उसके चेहरे पर एक तरफ कालिख और दूसरी तरफ सफेद पेंट पुता है। इसके पीछे गांव के लोगों की भीड़ है जो महिला पर फब्तियां कस रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सुभाष शर्मा के साथ राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking : दरभंगा में 3 दिनों के लिए तमाम सोशल नेटवर्किंग सेवाएं बंद …

Bihar Now

अब ग्रीन जोन भी बना कोरोना का शिकार…दरभंगा, मधुबनी में कोरोना ने दी दस्तक, बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 345 पर

Bihar Now

पीएम मोदी पर तेजस्वी का तंज… कहा – जुमले ने 2014 और 2019 का चुनाव जिताया, अबकी बार झांसे में नहीं आएगी जनता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो