Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की…

लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है. आज दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है. यह अर्घ्य अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को दिया जाता है. इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है.

रविवार शाम 05:22 बजे तक भगवान भास्कर को अर्घ्य देना उचित रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निवास एक अण्णे मार्ग में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. कभी छठ के मौके पर सबसे चर्चित रहनेवाला राबड़ी आवास इस साल भी सुनसान है. वहां छठ नहीं हो रहा है.

पटना के घाट पर लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जन सैलाब उमड़ा हुआ है. बच्चे, महिलाएं, वृद्ध से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग घाटों पर जमे हैं. उत्सवी माहौल में छठ पूजा हो रही है.

वहीं दरभंगा के लहेरियासराय के बलभद्रपुर पोखरिया स्कूल पर‌ स्थित पोखर पर श्रद्धालुओं की खासा भीड़ रहा.. व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

Related posts

भोलेनाथ के भक्ति में कल्लू ने गाया “शिव के मन भावे”, दर्शकों ने सराहा…

Bihar Now

Bihar Now

झारखंड में लगा पूर्ण लॉकडाउन, 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लागू..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो