Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संदेश !…

● *तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम चौधरी… 

● *सीमा पर खड़े होकर नेतृत्व करने वाले पीएम मोदी को दी बधाई… 

पटना :  उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता वे आतंकवाद के विरुद्ध भारत के जीरो टॉलरेंस का साफ संदेश पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया को दिया है। इस समय पूरा देश सेना के शौर्य पर गर्व कर रहा है और उनके साथ है।

चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब देने वाले सैन्य अभियान के समर्थन में राजधानी के एसपी वर्मा रोड से कारगिल चौक तक की विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद कहा कि आपरेशन सिंदूर को रक्षा नीति का न्यू नार्मल बता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों के मन की बात कही है। हर देशवासी इस अभियान को तब तक जारी रखने के पक्ष में है, जब तक आतंकवाद की फैक्ट्री पूरी तरह नेस्तनाबूत न हो जाए।

चौधरी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर पहुँच कर वायुसेना के पायलटों-अफसरों का उत्साह बढाने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि मोदी जी सीमा पर खड़े होकर युद्ध का नेतृत्व करने वाले पहले राजनेता हैं। उनके हाथों में देश सुरक्षित है।

Related posts

NMCH से मरीज लापता हो जाने के मामले को लेकर चिराग पासवान ने सीएम को लिखा पत्र..

Bihar Now

Free Online Pokies No Downloads Or Registration

Bihar Now

कायाकल्प योजना से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर – सिविल सर्जन, लखीसराय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो