Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आपसी विवाद में एक शख्स की खूंटे से बांध कर पिटाई, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार… ?

सुपौल में एक बार फिर दबंगो का कहर देखने को मिला है . सरायगढ थाना ईलाके के सदानंदपुर गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की खुंटे से बांध कर घंटो पिटाई की गई .करीब 4 घंटे बाद पहुँची सरायगढ पुलिस ने उसे आजाद कराया ।
दरअसल सदानंद पुर गांव में भुदान की जमीन पर किसुनदेव सादा के  परिवार भी अपना दावा ठोकते है और वहां के महावीर मुखिया,कपल मुखिया  के परिवार वाले भी अपना दावा ठोकते है .

इसी विवाद को लेकर  एक महीने पहले सदानंदपुर गांव में पंचायत भी हुई थी.जिसमें सरायगढ थानाध्यक्ष औऱ सीओ ने जमीन का बंटवारा भी महावीर मुखिया के परिवार वालों के बीच कर दिया .जिसके बाद महावीर मुखिया के परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना घर बनाने लगे  इसी दौरान गांव के किसुन देव सादा के  परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए भुदान से जमीन मिलने की बात की .जिससे खफा होकर दबंगो का कहर किसुनदेव पर टुटा और किसुन सादा को खुंटे से बांध कर पिटाई कर दी गई .

कई घंटे बीतने के बाद पहुँची सरायगढ पुलिस ने उसे मुक्त कराया। ओर उसे सरायगढ पीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज चल रहा है

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह ने दर्ज की जीत, बीजेपी के मिथिलेश तिवारी को दिया मात…

Bihar Now

Bihar Now

राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच की मांग..

Bihar Now