Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, एक बच्चे की मौत, पुलिस पर पथराव…

नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके का  रसलपुर गांव उस समय रन क्षेत्र में तब्दील हो गया जब रास्ते के विवाद में गोलीबारी होने लगी जिससे एक 14 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई |

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस के ऊपर भी इन लोगों ने पथराव कर दिया | दरअसल पूरा मामला यह रास्ते के विवाद का है जहां 2 जाति के लोगों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था एक  जाति के लोग जबरन निजी जमीन पर रास्ते का निर्माण शुरू कर कर दिया | जिससे यह  विवाद बढ़ गया | इस गोलीबारी में बुलाकी रजक का १४ वर्षीय पुत्र शंकर कुमार की मौत हो गई है |  इस घटना के बाद गांव में दो जाती  के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है

| मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं | पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

दीपक विश्वकर्मा, बिहार नाउ, नालंदा

ई

Related posts

चाचा-भतीजा ने बिहार के युवाओं के साथ किया छलावा, शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नीतीश कुमार पर “PK” का तंज…

Bihar Now

सुशील मोदी पर शिवानंद तिवारी का सियासी तंज, नीतीश कुमार व सुशील मोदी दोनों नेताओं से मुक्ति चाहती है BJP…

Bihar Now

Big Impact : बिहार नाउ की खबर का असर, दरभंगा DM ने लिया संज्ञान… जांच कर FIR करने का दिया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो