Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ईडी, RBI, चुनाव आयोग, सीबीआई का दफ्तर RSS बन गया,बीजेपी वाशिंग मशीन, जो दुनिया की सारी गंदगी को 1 मिनट में कर देती है सफाया- पप्पू यादव…

पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने ‘लैंड फ़ॉर जॉब’ केस में तेजस्वी यादव पर चार्जशीट दाखिल और एनसीपी में टूट को लेकर उन्होंने मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी, चुनाव आयोग, फिल्म स्टार, सीबीआई का दफ्तर RSS हो गया है। ये सभी संस्थाओं को आरएसएस को कंट्रोल कर रही है।

वहीं, उन्होंने हम नेता संतोष मांझी को जेड सुरक्षा दिये जाने पर कहा कि सुरक्षा को लेकर बीजेपी का मापदंड क्या है, जो बीजेपी में जाता है उसको सुरक्षा मिलने लगती है। 10 दिन पहले Y सुरक्षा, 10 दिन बाद Y+ और फिर 10 दिन बाद Z सुरक्षा मिल जाती है। जिस नेता को अपने घर में कुत्ते से भी डर नहीं है, बीजेपी उसको सुरक्षा देती है।

महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट और 77 हजार करोड़ के आरोपी एनसीपी नेता अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल को सरकार में शामिल कराने और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाये हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी क्या एक वाशिंग मशीन है?, जो हर 1 मिनट में दुनिया की सारी गंदगी को धो देती है। बीजेपी के साथ ममता दीदी थी तो झांसी की रानी थी अलग हो गई तो भ्रष्टाचारी हो गयी। महबूबा मुफ्ती बीजेपी आतंकवाद को सबसे बड़ा नाम बोलती थी लेकिन जब साथ में थी तो अहिल्या हो गई। गुलाम नबी आजाद जब कांग्रेस के साथ थे तब फासिस्ट थे लेकिन जब उनके साथ आये राष्ट्रवादी हो गये।

उद्व ठाकरे जब तक बीजेपी के साथ थे तब तक देश भक्त हैं जैसे ही अलग हुए वह देश विरोधी हो गए। जब तक मायावती जी बीजेपी के साथी तो बीजेपी के नजर में दलित क्रांति की जनक थीं लेकिन जैसे ही अलग हुई मायावती दुनिया की सबसे भ्रष्ट नेता हो गई।

पप्पू यादव ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल, अन्ना हजारे और बीजेपी के लिए काम करते रहे तब तक अरविंद केजरीवाल ठीक थे लेकिन जैसे ही उनकी दो स्टेट में उनकी सरकार बन गई तब से भी खराब हो गए। व्यापम घोटाला के आरोपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठकर देश का प्रधानमंत्री दूसरे लोगों को भ्रष्टाचारी कहता है।

77 हजार करोड़ का आरोपी एनसीपी के नेता अजित पवार, फ्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत कई भ्रष्ट नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए तो वह साफ सुथरा हो गए। पप्पू यादव ने कहा कि शरद पवार को चैलेंज करके बीजेपी ने अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है।

वहीं, पप्पू यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें शिखंडी बताया है। साथ ही डिप्टी सीएम रहते सुशील मोदी की बहन ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। सुशील मोदी की मोदी की दुकान लालू यादव को गाली देने से ही चलती है।

वहीं, तेजस्वी यादव पर लैंड फोर जॉब केस में तेजस्वी यादव पर चार्जशीट दायर किये जाने पर कहा कि कानून अपना काम करेगा लेकिन देश में 6 साल अटल जी की सरकार, 9 साल मोदी सरकार रही। 15 साल में आप लालू परिवार को क्यों नहीं सजा दिलवा पाये। अगर लालू परिवार बीजेपी के सामने अगर सरेंडर कर देंगे तो वे समाजिक न्याय को बड़े दूत बन जायेंगे, तब कोर्ट का चक्कर नहीं लगायेंगे।

हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय पार्टी मिलकर मोदी सरकार की मनमानी को खत्म करेगी। अब लड़ाई आर-पार की है। पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के उस बयान का हवाला देते हुए पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसमें उन्होंने कहा था अडानी का पैसा मोदी का ही पैसा है। पप्पू यादव ने बीजेपी के सवाल किया सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी में ही क्यों जा रहे हैं।

बीजेपी हमेशा हिंदू मुस्लिम और नफरत की राजनीति करती है। मोदी सरकार ने दी और सीबीआई को अपना वर्कर बना दिया है विपक्ष को टारगेट करने के लिए इसका जवाब भारत की जनता देगी, इसकी शुरुआत बिहार से होगी…

वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एनसीपी को सबसे बड़ा चोर बताया था फिर एनसीपी को तोड़ मरोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल कर कर उनके नेताओं को मंत्री बनाया लिया।

Related posts

तेजस्वी यादव व चिराग पर मंत्री नीरज कुमार का जोरदार हमला, NDA की आंधी में जब लालटेन की बुझ गई लौ, तो चिराग की क्या है बिसात ?…

Bihar Now

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नए मंत्रियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

Free Deposit Casino Pokies Machine Play For Fun

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो