Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जरुरतमंद की ट्वीटर पर गुहार, चंद मिनटों में तेजस्वी यादव ने की स्वीकार !… ट्वीटर पर ही मामले का निष्पादन, तेजस्वी का “नायक” अवतार !…

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं..विपक्ष कभी सरकार के मंशे  पर तो कभी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करती रहती है.. लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार अपने कामों के जरिए विरोधियों को जवाब देने में लगे हुए हैं… तेजस्वी यादव अपने कामों के जरिए विरोधियों को जवाब देने की कोशिश करते रहते हैं…

सरकार बनने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव नायक अंदाज में दिख रहे हैं…कभी अस्पताल का औचक निरीक्षण,तो कभी ट्वीटर पर लोगों की मदद..एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है..

रजनीश कुमार नाम का एक व्यक्ति बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव सहित स्वास्थ्य विभाग से ट्वीटर पर मदद की गुहार लगाते  हैं .. उन्होंने ट्वीटर पर अपने पिता की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पटना IGIMS में एक बेड की व्यवस्था करने को लेकर तेजस्वी यादव सहित सभी को टैग कर मदद मांगे…

मदद मांगने के चंद मिनटों के अंदर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव खुद उनके ट्वीटर का जवाब देते हुए उनसे मरीज के परिजन की मोबाइल नंबर मांग दिया…मरीज के परिजन रजनिश कुमार तुरंत अपना मोबाइल नंबर ट्वीटर पर दिया

इसके चंद मिनटों में फिर से तेजस्वी यादव इस मामले को फॉलो करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि आशा करता हूं कि IGIMS के  डॉक्टर आपको फोन कर इमरजेंसी वार्ड में बेड मुहैया कर दिए हैं …

बता दें कि तेजस्वी यादव लगातार बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करते की बात करते हैं…ऐसे में ये सराहनीय कदम है.. तेजस्वी यादव पिछले दिनों पीएमसीएच में मध्य रात्रि औचक निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां सामने आई थी इसके बाद तेजस्वी यादव ने पूरे राज्य के तमाम आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए व्यवस्था सुधारने  60 दिनों का अल्टीमेटम दिया था…

Related posts

सुपर स्टार राकेश मिश्रा का देवी भजन “नवमी के पूजाई” हुआ रिलीज…

Bihar Now

Pub Casino No Deposit Bonus Codes Free Spins Uk

Bihar Now

बिहार में पोस्टर वॉर जारी, पोस्टर के जरिए JDU का लालू यादव पर जोरदार हमला …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो