Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

एक दिन टला मोदी कैबिनेट का विस्तार, गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत पूरी न होने के कारण टला मंत्रिमंडल विस्तार ! …

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 8 जुलाई 2021 को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं.. बीजेपी के शीर्ष स्तर पर इसकी कोशिश जारी है.. इस कैबिनेट विस्तार में करीब 17 से 22 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं..

इस विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.. इस मंत्रिमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों का खासा ख्याल रखा जा सकता है.. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज अपने घर पर एक अहम बैठक कर सकते हैं..

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में एक मंत्रालय पर नीतीश कुमार कतई नहीं मान रहे हैं… नीतीश कुमार चाहते हैं कि उनकी पार्टी को कम से कम तीन मंत्रालय मिले.. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि मोदी मंत्रिमंडल में कितनी सीटें जेडीयू को मिलेगी.. जेडीयू से आरसीपी सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं..

बताया जा रहा है कि गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत पूरी न होने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा देर शाम दिल्ली लौट आएंगे…

संजीव जसरौटिया, बिहार नाउ, दिल्ली…

Related posts

चाइल्ड लेबर ट्रैकिंग सिस्टम में बेहतरीन कार्य के लिए बिहार को रजत मेडल मिला : सुरेंद्र राम

Bihar Now

जनता के बीच पहुंचे जेडीयू सांसद, सरकारी योजनाओं का किया समीक्षा…

Bihar Now

Breaking : बिहार में जंगलराज !… पटना में Ex- BJP विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले ही चाचा और चचेरे भाई की हुई थी हत्या..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो