Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराध

एक बच्ची की डूबने से मौत…

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी पूरब टोला में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयीं है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी पूरब टोला निवासी मो फारूक की 17 वर्षीया पुत्री अनवरी खातून के रूप में की गयीं है।

सूत्रों के अनुसार अनवरी घर से कुछ दूरी पर बह रहे बछराजा नदी के समीप शौच करने गयीं थी, जहां पांव फिसल जाने के कारण वह नदी में जा गिरी। बछराजा नदी में वर्तमान में जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी के पानी का प्रेशर उसे बहाकर नये फाटक के पास ले गया। जिसके बाद वह डूब गयीं और उसकी मौत हो गयीं। इधर घटना की सूचना सीओ और थाना पुलिस को दी गयीं, जहां अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह व थाना के एसआई अरुण कुमार स्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के प्रयास में जुट गये, पर परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। फिलहाल प्रशासन और परिजनों में वार्ता चल रही है।

आलोक कुमार, बिहार नाउ,मधुबनी

 

Related posts

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, एक की मौके पर ही मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूसरा…

Bihar Now

बारात निकलने से पहले ही बंद हो गई शहनाई, बारात निकलने से पहले ही दूल्हे की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, अभी-अभी अपराधियों ने दुकान में घुसकर दो व्यवसाई को मारी गोली, एक की मौत….

Bihar Now