Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर, बंद के दौरान एंबुलेंस रोकने के मामले में 10 नामजद समेत 150 लोगों पर FIR दर्ज…

हमेशा की तरह एक बार फिर हमने जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया… बिहार नाउ के खबर दिखाए जाने के बाद इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया..साथ ही इस मामले को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने बिहार नाउ के एडिटर अभिषेक झा से बात कर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके चंद घंटों बाद ही भारत  बंद के दौरान एंबुलेंस रोकने के मामले 10 नामजद समेत 150 लोगों पर FIR  दर्ज किया गया है…

आपको बता दें कि सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना इलाके के हरपुरवा नेशनल हाईवे के पास मंगलवार को बंद समर्थकों ने एक दर्द से कराहती गर्भवती महिला के एंबुलेंस को जाम में रोक दिया… परिजनों के लाख गुजारिश के बावजूद भी बंद समर्थकों ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई.. बावजूद बंद समर्थकों ने एंबुलेंस वापस नहीं करने पर जला देने की धमकी देते रहे…

पुलिस की भी मदद न मिलते देख परिजन एंबुलेंस को वापस कर लिया…जिसकी खबर बिहार नाउ ने प्राथमिकता के आधार पर खबर दिखाने के साथ साथ जिला प्रशासन को जगाने का काम किया…

आमोद, सीतामढ़ी

Related posts

बिहार दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम , IGIMS में डेंगू जांच और इलाज का लिया जायजा

Bihar Now

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने एक अपराधी को मारी गोली,‌ दूसरा पकड़ाया –

Bihar Now

मधेपुरा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने जताया हत्या की आशंका, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now