Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

एक स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के क्रम में ड्राइवर की मौत…

बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रही है । एक स्कार्पियो पर अंधाधुन फायरिंग करने का मामला सामने आया है । जो कि चलती गाड़ी में अपराधियों ने ड्राइवर पर गोलियां बरसाई । उसके बाद ड्राइवर को स्कार्पियो रोकने के लिये कहा , जिसके बाद स्कार्पियो रोक दिया । स्कार्पियो को रोकते ही अपराधियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट करके गाड़ी लेकर भागना चाह रहा था । लेकिन उसमें दो व्यक्ति पीछे सीट पर बैठे व्यक्तियों ने विरोध किया तो उसके साथ हथियार से मारना शुरू कर दिया । फिर उसके बाद उसको भी हथियार से पिट पिट कर घायल कर दिया ।

जिले के झंझारपुर थाना इलाके की यह घटना है । जो कि जितेंद्र यादव नाम के व्यक्ति अपनी स्कार्पियो गाड़ी से दरभंगा जा रहा था , की अचानक दो बाईक पर चार अपराधियों ने फायरिंग कर दिया ।
उसके बाद ड्राइवर को जबरन गाड़ी से जैसे ही उतारा , उसके पीछे एक तेज गति से आ रही ट्रक ने कुचल दिया ।

जिसके बाद स्कार्पियो ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । स्कार्पियो के पीछे सीट पर बैठे लोगों को मारपीट जैसे ही करना शुरू किया फिर उनलोगों ने नदी के किनारे होते होते अपनी जान बचाते भाग निकला । फिर जाकर पुलिस को सूचना मिली , उसके बाद एसडीपीओ ने अपनी तफ्तीश में जुट गए । हालांकि एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि पुलिस की अनुसंधान जारी की गई है ।

आलोक कुमार, मधुबनी
धुु

Related posts

बिहार : खबर कवर करने गए पत्रकार पर हमला !… लोकतंत्र के प्रहरी पर बार-बार प्रहार क्यों❓…

Bihar Now

चलती ऑटो से लड़की को फेंका, मौत … तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो