Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार में आज दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसे में फिर 6 की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना,पीड़ित परिवार को मदद हेतु जिला प्रशासन को निर्देश..

कटिहार हाइवे पर अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गया और मौके पर 6 लोगों की जानें चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के कोसी सड़क पुल NH – 31 की है..

वहीं इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायल के इलाज हेतु एवं पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि मुहैया कराने का निर्देश दी है…

बता दें कि कटिहार में आज दूसरे दिन सड़क हादसे में 6 की मौत हो गई है जबकि सोमवार को भी सड़क दुर्घटना में 5 की मौत हो गई थी..

स्कार्पियो पर 10 लोग सवार थे, सभी समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले थे, ये लोग कटिहार जिला के फुलवरिया में शादी के लिए लड़का देखने आए थे और आज सुबह वापस लौट रहे थे कि 4 बजे के लगभग कुर्सेला के कोसी सड़क पुल पर हादसा हो गया, ट्रक और स्कार्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गया, स्कार्पियो पर सवार परिजन ने बताया कि सड़क पुल पर खड़े ट्रक में स्कार्पियो जा टकराया और कई लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, ये सभी समस्तीपुर के रोसड़ा के नाथटोली – वार्ड नं 2 से फुलवरिया आये थे और वापस जाने के क्रम में हादसा हो गया है,
घटना के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया और मौके पर पहुंची कुर्सेला पुलिस ने jcb मशीन से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से हटवाया और यातायात को चालू करवाया, इधर NH – 31 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।

 

Related posts

बिहार में “आप” की एंट्री, नीतीश और तेजस्वी दोनों पर साधा निशाना…

Bihar Now

Bihar Now

दरभंगा पुलिस की शर्मनाक करतूत आई सामने…चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर चौथी क्लास के छात्र को भेजा नोटिस, थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो