Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

कटिहार में NIA का छापा, PFI से जुड़े महबूब आलम की तलाश में पहुंची टीम…

बड़ी खबर कटिहार से है जहां पीएफआई से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर बिहार के कटिहार मेंएनआईए का छापा पड़ा है. एनआईए की टीम सुबह से ही मुज्जफर टोला वंशी नगर में छापेमारी कर रही है. एनआईए की टीम यहां पीएफआई से जुड़े आरोपी महबूब आलम की तालाश में पहुंची है.

:मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएफआई से जुड़े महबूब आलम के गांव में एनआईए की टीम पहुंची है. जहां पीएफआई लीडर महबूब आलम की तलाश में तीन थाना की पुलिस टीम शामिल है. हसनगंज थाना क्षेत्र के मुज्जफर टोला वंशी नगर में ये छापेमारी चल हो रही है.

बता दें कि यहां चौथी बार एनआईए टीम का सर्च अभियान चल रहा है. ये छापेमारी फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल को लेकर हो रही है, जिसमें आरोपी महबूब आलम अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जबकि इस मामले में कई अन्य आरोपी जेल में बंद हैं…

गौरतलब है कि पटना में फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल की भनक पुलिस को तब लगी जब 12 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरे होना था. इससे पहले 11 जुलाई को फुलवारीशरीफ में संदिग्ध अतहर परवेज और जलालुद्दीन को पकड़ा गया.

ये लोग प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर बड़ी साजिश का षड्यंत्र रच रहे थे. FIR में दर्ज बयान के आधार पर बताया गया कि बहुत से लोग पीएम के आगमन को लेकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं…

Related posts

अस्तलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य , स्थानीय समिति ने श्रद्धालुओं के बीच बांटा मास्क, सेनैटाइजर…

Bihar Now

मिथिलांचल में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, योग्यता अनुसार हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी…

Bihar Now

मार्मिक छठ गीत “गोदी में ललनवा” हुआ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के इस छठ गीत में ब्याही मां की पीड़ा को दर्शाया गया है …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो