Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कन्हैया के कार्यक्रम के बाद मंच को गंगाजल से किया गया शुद्ध, झूठ बोल कर जनता को भ्रमित करने का आरोप…

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा मिथिला के ऐतिहासिक राज मैदान में देशद्रोही कन्हैया कुमार द्वारा विगत 4 फरवरी को भाषण दिया गया था उसके विरुद्ध उस स्थल को छात्र संघ द्वारा शुद्धिकरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा मंच को झाड़ू एवं पानी से धोया गया तत्पश्चात सिमरिया के पावन भूमि से आए गंगाजल से मंच को पवित्र किया गया जिसमें फूल अगरबत्ती एवं मंत्र पढ़कर मंच को शुद्धीकरण किया गया ।

आलोक कुमार ने कहा कि जिस प्रकार देशद्रोही द्वारा पूरे देश में सीएए एवं एनआरसी के मुद्दे पर मासूम जनता को दिग्भ्रमित कर आपसी भाईचारे में दरार डालने का काम किया जा रहा है उसका मैं घोर निंदा करता हूं ।ललित मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ उसके मनसे को कभी कामयाब होने नहीं देगा मै मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूं कि मेरा घर बेगूसराय जिला है और मैं मिथिला विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते आप सबों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस प्रकार से यह देशद्रोही झूठ बोलकर अपनी राजनीति चमकाना चाह रहा है इस प्रकार से यह बार-बार कहता है किसके घर से लोग शहीद हुए हैं सरासर झूठ है कि पूरे वंशावली में कोई लोग शहीद नहीं हुए हैं देश के लिए और मैं आप लोगों के माध्यम से बताना चाहता हूं कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह देश का क्या होगा, उसके पिता मरने के कगार पर थे बेटे को देखने की आखिरी इच्छा थी लेकिन यह देशद्रोही अपनी राजनीति चमकाने के लिए अपने बाप को छोड़कर राजनेताओं के साथ बैठक करता है कितना दुर्भाग्यपूर्ण है यह सोच सकते हैं।

छात्रसंघ कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह यह देशद्रोही लगातार जेएनयू से लेगा पूरे बिहार में एक भैया का महल पैदा करना चाहता है और अपनी राजनीति को चमकाना चाहता है इसकी जान इसकी राजनीति है देश को तोड़ने की है और यह साजिश हम लोग समझ रहे हैं और अब आम जनता भी समझ रही है इसीलिए आज छात्रसंघ मिथिला विश्वविद्यालय ने यह मंच को पवित्र करने का काम किया है मौके पर महासचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि बेगूसराय की जनता ने बता दिया है कि इसकी क्या हैसियत लेकिन फिर भी लगातार देश को तोड़ने की कोशिश कर रहा है और हम सभी छात्र-छात्राएं के मंसूबों को कभी कामयाब होने नहीं देंगे ।

पूर्व छात्र संघ महासचिव उत्सव पराशर ने भी उसके सभा की कड़ी निंदा की और कहा कि मिथिला की भूमि आदि काल से ही ज्ञान एवं विज्ञान की धरती है इस प्रकार देशद्रोही कन्हैया कुमार ने यहां आकर मिथिला को बदनाम करने की साजिश किया उसके मंसूबे पर कभी उतरने नहीं दिया जाएगा मौके पर एमआरएम कॉलेज के अध्यक्ष पूजा कुमारी, शीतल चौधरी, राघव आचार्य, सौरभ कुमार, अमन कुमार, रोहित कुमार, विष्णु कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान…

Bihar Now

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, लोगों के बीच मची भगदड़; आठ यात्री घायल…

Bihar Now

गोलियों की तरतराहट से कांपा कटिहार का ये इलाका… बाइक सवार ने व्यवसायी को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो