Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बिहार कांग्रेस ने खड़े किए “सु”शासन पर सवाल !

अपराधियों के सामने नतमस्तक हो चुकी है बिहार सरकार – मदन मोहन झा…

हाजीपुर में अहले सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव की हत्या के बाद  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जमकर बिहार सरकार पर हमला बोला है.मदन मोहन झा ने नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने कहा कि अपराधियों के सामने बिहार सरकार बौनी दिखाई दे रही है साथ ही नतमस्तक हो चुकी है.File pic rakesh yadav

बता दें कि अहले सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया है..

मदन मोहन झा ने कहा कि राकेश या की हत्या की खबर सुन स्तब्ध हूँ और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।आज बिहार कांग्रेस ने अपना एक वीर साथी खो दिया।बिहार में सरकार, प्रशासन,पुलिस और क़ानून का कोई मतलब नहीं रह गया है।अपराधियों के सामने नतमस्तक और बौनी दिखती है,यह सरकार.ये तमाम बातें अपने फेसबुक पर लिखकर मदन मोहन झा ने सरकार पर हमला किया है..

 

Related posts

हत्या के 4 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिलखती रही मृतक की मां, ढ़ौस देती रही पुलिस !

Bihar Now

बिहार में BJP के बड़े नेता की गोली मारकर हत्या ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष थे उमा भूषण तांती

Bihar Now

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो