Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्य

कांग्रेस नेता राकेश यादव की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, युवा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग…

दरभंगा में 2. 1.2020 को विगत 28 दिसंबर को हाजीपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश यादव की हत्या को लेकर दरभंगा में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन युवा कांग्रेस, जन अधिकार छात्र परिषद,NSUI सहित विभिन्न छात्र एवं युवा संगठन के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया . कैंडल मार्च के बाद भोगेंद्र झा चौक पर एक सभा आयोजित की गई जहां 2 मिनट का सभी ने मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए व.सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के सैयद तनवीर अनवर ने कहा की बिहार के पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से विफल है. जिस प्रकार राकेश यादव की हत्या अपराधियों ने दिनदहाड़े सड़क पर किया और अभी तक अपराधी को पकड़ने में पुलिस विफल रही हैं ये बिहार सरकार और बिहार की पुलिस प्रशासन की कायराना हरकतें हैं जिसको लेकर के आम जनमानस में आक्रोश है।

वही जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि बिहार में पूर्ण रुप से लॉयन ऑर्डर समाप्त हो चुकी है अपराधी बेखौफ है दिनदहाड़े कर्मठ रूप से राजनीति में आगे आने वाले युवाओं की हत्या हो रही है और सरकार चैन की नींद ले रहे हैं जिससे पता चलता है की सरकार अपराधियों के संरक्षण में चल रही हैं।

वही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रतीकांत झा ने कहा कि राकेश यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच और परिजनों को ₹25 खका मुआवजा सरकार अविलंब दे अन्यथा पूरे बिहार में राकेश यादव हत्याकांड को लेकर व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में NSUI के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव जीशान खान आनंद कुमार, राहुल कुमार जन अधिकार छात्र परिषद के साईं कुमार निरुपम विनय मिश्रा अंकित आनंद रोशन झा दीपक स्टार कांग्रेस सेवा दल के डॉ जमाल हसन इमाम उल हक इमाम आईसा के संदीप चौधरी मयंक यादव एवं छात्र नेता छात्र नेता विकास साहू विशाल कुमार चौधरी विकास सिंह सहित दर्जनों छात्र नौजवान उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

ऐन वक्त पर फुस्स हो गई बिहार पुलिस की राइफल, गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान नहीं चली गोली … राजकीय सम्मान या अपमान ! …

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, पटना में काफिले के सामने अचानक आई कार…

Bihar Now

जमीनी विवाद में खूनी खेल !… दो पक्षों में जमकर मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला… जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो