Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीदिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कुख्यात विक्की मिश्रा समेत 5 गिरफ्तार, हथियारों के जखीरों के साथ गांजा बरामद…

बेगूसराय पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा पथला टोल ग से कुख्यात विक्की मिश्रा को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया। विक्की मिश्रा के पास से पुलिस ने एक बंदुक, एक पिस्टल , तीन देसी पिस्तौल 19 कारतूस और सवा किलो गांजा बरामद किया है।

एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विक्की मिश्रा स्वर्ण आभूषण दुकान लूट कांड में बदमाशों को हथियार मुहैया कराया था पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की मिश्रा अपने साथियों के साथ से जुटा है तो पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। विक्की मिश्रा पर हत्या लूट रंगदारी के 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस विक्की मिश्रा की तलाश कर रही थी अब उसकी गिरफ्तारी हुई है उसके गिरफ्तारी होने से लूट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

विक्की मिश्रा के साथ पुलिस ने सिमरिया बिंद टोली निवासी पंकज महतो, विपिन कुमार, पंकज कुमार और सीहमा गांव के रत्नेश कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है । पुलिस इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रहीं है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

पटना के कुएं में मिली बैंक मैनेजर की लाश, दो दिनों से था लापता !…

Bihar Now

अब मरीजों की परेशानी खत्म, DMCH में फिर से शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा…

Bihar Now

मनरेगा के JE से 40 लाख रंगदारी की मांग, नक्सलियों ने मांगी रंगदारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो