Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कैदी वार्ड में इलाज के दौरान शातिर बदमाश बुच्चन यादव की मौत…

पूर्णिया – जिले के शातिर बदमाश रहे ब्रजकिशोर यादव उर्फ बुच्चन यादव की शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्णिया से उसे 14 अप्रैल, 2019 को विशेष केन्द्रीय कारा ट्रांसफर किया गया था।

उसका दोनों किडनी फेल था। जेल से डाइलेसिस के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जाता था। जेल अधीक्षक ने कहा कि चार दिन पहले तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

देर रात करीब ढाई बजे मौत हो गई। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। दंडाधिकारी से परीक्षण रिपोर्ट तैयार कराने के लिए सदर एसडीओ को पत्र लिखा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

अपराधी चुस्त, सहरसा पुलिस सुस्त !

Bihar Now

पटना में चुनावी जनसभा में लोगों से बोले पीएम मोदी, 4 जून के लिए तैयार रखें मनेर का लड्डू… RJD पर साधा निशाना…

Bihar Now

डब्ल्यूजेएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के समकक्ष वेब पत्रकारों को सुविधाएं देने की उठी माँग

Bihar Now