Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, कार में सवार 5 दोस्तों की मौत, मचा कोहराम…

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दुर्गावती थाना इलाके के कुल्हरिया मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग में टकरा गई. इसके बाद कार पुल के नीचे पानी में जा गिरी. लोगों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी.
कार में सवार 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. सभी पांचों लोग कैमूर जिला के रहने वाले थे. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को निकलवाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है.

घटना को देख सभी का दिल दहल गया. लोगों ने तुरंत स्थानीय थाना को फोन किया. पुलिस ने किरान बुला कर कार को पुल के नीचे से निकाला. घटना को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ जुट गयी. कुछ देर तक रास्ते पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी.

Related posts

Casinos In Toronto New Zealand

Bihar Now

नीतीश कुमार ने फिर छुए मोदी के पैर, CM नीतीश ने खुद दोनों हाथ उठाया,फिर कहा- हाथ उठाओ सब…प्रधानमंत्री जी आए हैं, नमन करो…

Bihar Now

सही साबित हुआ गांधी सेतु की मेंटनेंस में हुए घोटाले का लगाया गया आरोप, मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो