Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

कोचिंग के बाथरूम में बेहोशी की हालात में मिली छात्रा, गैंग रेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सीवान से है, जहां एक कोचिंग संस्थान के बाथरूम से बेहोशी हालात में छात्रा मिली है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है… आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दी गई है… हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है…

इस मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक सहित 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.. घटना चैनपुर ओपी थाना के चैनपुर बाजार की है…

सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिक छात्रा के साथ कोचिंग संचालक व शिक्षकों के द्वारा गैंगरेप की घटना सामने आ रहा हैं
बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे चैनपुर ओपी के ब्रिलियंट कोचिंग में पढ़ने गई थी। वहां पर कोचिंग संचालक व शिक्षकों ने मिलकर उस छात्रा से गैंगरेप किया। शाम पांच बजे तक छात्रा घर नहीं आईं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरी कोचिंग के बिल्डिंग के दो मंजिला भवन में बेहोशी हालत में मिली। फिलहाल पुलिस किशोरी को सीवान सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दी हैं और मामले को गंभीरता से जांच करने में जुट गई हैं और इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। वही मीडिया से पुलिस प्रशासन कुछ भी बोलने से पीछे हट रही हैं।

राजेश कुमार, सीवान, बिहार नाउ

Related posts

बाढ़ को लेकर एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार, वाल्मीकि नगर सहित कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

G-20 सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा, भारत सहित 28 देशों के 173 प्रतिनिधि लेंगे भाग …

Bihar Now

35th All India जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को प्रथम स्थान मिला

Bihar Now