Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना खौफ के बीच पुलिस का एक चेहरा ये भी…शादी की सालगिरह पर बुजुर्ग दंपति को तोहफा देकर बनाया यादगार…

लॉक डाउन के बीच पुलिसकर्मियों का अलग-अलग रूप कई बार देखने को मिला है। अब एक बार फिर बखरी थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति को शादी की सालगिरह पर यादगार तोहफा दिया है।
शनिवार को बखरी थाना के इंस्पेक्टर मुकेश पासवान के नेतृत्व में केक लेकर बखरी के घाघरा पंचायत पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों ने राधा प्रसाद सिन्हा को केक भेंट किया।
दरअसल, शनिवार को पुलिस को पता चली थी कि बखरी के घाघरा में एक बुजुर्ग दंपति की शादी का सालगिरह है तत्पश्चात डीएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुकेश पासवान और उनकी टीम केक लेकर घाघरा पहुंचीं।

इस दौरान बुजुर्ग दंपत्ति सुबोध वर्मा व आशा देवी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। दंपत्ति ने शादी की इस सालगिरह को यादगार बताते हुए कहा कि पुलिस का ऐसा रूप उन्होंने पहली बार देखा है।सुबोध वर्मा ने बताया कि वो अपना 57 वां शादी का सालगिरह मना रहे। दोनो बुर्जूद दंपती ने पुलिस वाले को सैल्यूट किया उसके बाद मास्क पहन कर केक काट कर यादगार शादी का सालगिरह मनाया ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर आगजनी, तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Bihar Now

Breaking : कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर लगी भीषण आग !… अफरातफरी का माहौल…

Bihar Now

पटना में आमने-सामने BPSC अभ्यर्थी और प्रशासन !… रोक के बावजूद गांधी मैदान में जुटे BPSC अभ्यर्थी… भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Bihar Now