Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना संकट के बीच वेब पत्रकारों के मदद के लिए भी बढ़ने लगे हाथ… जेडीयू नेता व व्यवसाई कौशल सिंह ने की आर्थिक मदद…

* डब्ल्यूजेएआई के संरक्षक समाजसेवी रजनीकांत पाठक और प्रत्येक न्यूज़ लाईव के प्रफुल्ल झा ने कोरोना वैश्विक महामारी के संकट काल में दिए हैं 10- 10 हजार रुपये

पटना। जदयू नेता और बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के जाने माने व्यवसायी कौशल सिंह ने आज वेब जर्नलिस्टों के सहयोग के लिए 10 हजार रुपये संगठन के खाते में अंतरित किए हैं।

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने पिछले दिनों तय किया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में संगठन से जुड़े वेब जर्नलिस्टों की सहायता के लिए कम से कम एक टोकन राशि संगठन की ओर से दी जाए।

जिसके संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और कार्य समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा समाज के लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की गई जिसके मद्देनजर अगली कड़ी के रुप में व्यवसायी और जदयू नेता कौशल सिंह ने आज सहायता प्रदान की। इसके पूर्व संरक्षक,समाजसेवी और श्रीराम जानकी फिल्म के सीईओ रजनीकांत पाठक में आगे बढ़कर स्वेच्छा से 10 हजार देने की घोषणा की तो वहीं न्यूज़ पोर्टल प्रत्येक न्यूज़ लाइव के संस्थापक प्रफुल्ल झा ने भी अपने स्तर से 10 हजार सहयोग किया।

डब्ल्यूजेएआई ने अपने वेबसाइट फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया के तमाम संसाधनों कोरोना संक्रमण के वैश्विक महामारी के संकट काल में वेब जर्नलिस्टों के लिए सहयोग की अपील की है और साथ ही संगठन का बैंक अकाउंट भी जारी किया है।

Related posts

बिहार में राखी से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के BJP नेता गिरिराज, बोले- लागू होगा शरिया…

Bihar Now

करजा न कबो माई-बाबू के भराई हो, खटत-खटत जइहें जिनगी ओराई हो … बिहार के सुरों की “शिवानी” को सुनिए Live :

Bihar Now

रिश्वत लेते रंगे हाथ बैंक मैनेजर और दलाल गिरफ्तार…

Bihar Now