Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रशासन पूरी तरह विफल – पूर्व JDU MLC…

मिथिलांचल के हर जिले में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने आज यहां कहा कि पूरे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या नित्य बढ़ रही है। बुधवार को पूरे राज्य में 749 नए संक्रमित मिले जो चिंता की बात है। इसी कारण विभिन्न शहरों में लॉकडाउन लगाकर प्रशासन अपने कर्तव्य से मुंह छुपा रही है।

मधुबनी के जयनगर शहर में एक क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने की सूचना है। जयनगर में जो क्वॉरेंटाइन में सेंटर है उसमें रखे गए मरीज आराम से बाजार में घूमते मिलेंगे। जयनगर के एक व्यवसाई एवं राजनीतिक कार्यकर्ता प्रीतम बरोलिया ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कोरोना संक्रमित बढ़ेंगे। छोटे व्यापारियों की स्थिति पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा सरकार से उनके लिए राहत की विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। शहर के मुख्य सड़क के अतिरिक्त किसी भी वार्ड के अंदर न तो कूड़ा करकट का ठीक से उठाओ हो रहा है और नहीं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव। यह तो दरभंगा शहर का हल है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी आम लोग बिना मास्क एवं ग्लव्स के शहरों में घूमते हुए पाए जाएंगे। बहरहाल आप अपनी सुरक्षा का इंतजाम स्वयं न करेंगे तो प्रशासन के भरोसे रहना जानलेवा भी साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण की जांच जिस तेजी से होनी चाहिए उसका भी अभाव है।
कोरोना जब किसी रसूखदार को भी छोड़ने को तैयार नहीं है चाहे वह बड़ा राजनेता हो चाहे बड़ा प्रशासनिक पदाधिकारी तो आप लोग अपनी चिंता स्वयं करें।
मैं सरकार एवं प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की उम्मीद करता हूं तथा आम लोगों से अपनी सुरक्षा खुद करने की अपील करता हूं।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में शिक्षा विभाग का नया फरमान, क्लासरूम में‌ शिक्षकों को नहीं मिलेगी कुर्सी, मोबाइल इस्तेमाल करने पर भी रोक ..

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस की नहीं हो सकती अनदेखी…

Bihar Now

How Many Pokies Does The Adelaide Casino Have

Bihar Now