Bihar Now
BREAKING NEWS
बिहारमनोरंजन

कोशी के लाल ने लहराया परचम,10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

सहरसा । 16वीं राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के देहरादून स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में किया गया। जिसमें उत्तराखंड के करीब 50 से अधिक स्कूल और कॉलेजों के 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कोच अमर सिंह ने बताया कि तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के एकांश प्रिय ने 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने कहा कि एकांश बिहार के सहरसा जिला का रहने वाला है। वह देहरादून के तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में 10 वी का छात्र है। गोल्डमेडल जीत कर उत्तराखंड ही नही बिहार का नाम भी रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के आरआईएमसी कॉलेज ,तुलाज इंटरनेशनल, स्कूल सेलाकुई इंटरनेशनल, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, व्हलम बॉयज स्कूल, द दून स्कूल, कासिगा स्कूल, डीपीएसजी आदि स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिसमें तुलाज इंटरनेशनल स्कूल की शूटिंग टीम उत्तराखंड राज्य में द्वितीय स्थान पर रही तथा इस टीम के 15 खिलाड़यिों ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अगस्त को किया गया तथा मेडल सेरेमनी 18 अगस्त को हुई। जिसमें उत्तरांचल राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष और पूर्व खेल मंत्री श्री नारायण सिंह राणा व अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष राणा आदि ने बच्चों को मेडल देकर आशीर्वाद दिया। वहीं एकांश के गोल्ड मेडल मिलने पर उनके बाबा लक्ष्मण सिंह , पिता पत्रकार बीएन सिंह पप्पन , मां स्वेता सिंह ने बताया कि बच्चे के रुझान को देखते हुए शिक्षा देने का कोशिश कर रहे है जिसका नतीजा है दूसरे प्रांत में सहरसा का नाम रोशन कर रहा है। सभी लोगों का आशीर्वाद मिले एकांश देश का नाम रोशन करे।

राजीव, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Breaking : बिहार सरकार को हाईकोर्ट का झटका !… पटना के नेपाली नगर में तोड़े गए मकानों का बिहार सरकार दें मुआवजा…

Bihar Now

पटना में आयोजित होगी राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 18 जनवरी को होगा आरजेडी नेताओं का महाजुटान…

Bihar Now

आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के नए चेयरमैन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो