Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराष्ट्रीय

क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार ?… सिवान में डबल मर्डर से आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल, आक्रोशित लोगों ने कहा – चरमरा गई है पूरी प्रशासनिक व्यवस्था…

एक तरफ जहां समस्तीपुर में आज दिनदहाड़े पंचायत चुनाव से ठीक पहले मुखिया के पति व पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की हत्या गोली मारकर कर दी गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा है…

वहीं दूसरी ओर डबल मर्डर से आक्रोशित लोगों ने सिवान में भी सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.. दरअसल, सिवान में गुरुवार को अपराधियों ने 4 लोगों को गोली मार दी, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है.. इसी से आक्रोशित लोगों ने सिवान के कई जगहों पर मुख्य मार्ग जामकर बवाल काटा है…

सीवान में डबल मर्डर से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है.. जिले के कई मुख्य मार्ग को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.. बीते गुरुवार की दोपहर सीवान के महाराजगंज में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों द्वारा गोली मारकर डबल मर्डर को लेकर आक्रोशित लोग दरौंदा-महराजगंज के अलग अलग जगहों पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे अवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है..

दरौंदा थाना इलाके के मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर शनिचरा स्थान के समीप रुकुंडीपुर गांव में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर सड़क पर टायर जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।जिसके कारण घंटों से आवागमन बाधित है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि आए दिन रोज अपराधिक घटनाएं घटती है, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है।यही वजह है कि बेखौफ अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को दिनदहाड़े गोलियों का निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए, जिसमें 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

महराजगंज के अलग-अलग जगह पर आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. महाराजगंज में जिला पार्षद चंद्रिका राम के नेतृत्व में आक्रोशित लोग और परिजनों के साथ जमकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि महाराजगंज की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे डर के साए में जीना पड़ रहा है

बता दें कि बीते गुरुवार की दोपहर बाद बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने महाराजगंज शहर के रामप्रीत मोड़ और राजेंद्र चौक पर अंधाधुंध फायरिंग किया था। जिसमें 4 लोग उनकी गोलियों के शिकार हुए थे, उनमें से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सिवान व पटना में चल रहा है।मृतकों में दरौंदा थाना इलाके के रुकुंडीपुर गांव के रहने वाले अरमान अंसारी और जीबी नगर तरवारा थाना के मिश्रौलिया के रहने वाले रामदेव यादव शामिल है।वहीं घायलों में महाराजगंज के बंगरा गाँव के रहने वाले मनीष कुमार और रघुनाथपुर के रहने वाले अशोक पटेल शामिल है।

सोमेश सिंह, बिहार नाउ, सिवान

Related posts

Update : आरा में अधिवक्ता को अपराधियों ने मारी गोली,इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में मौत ..

Bihar Now

3 गोली, 4 हमलावर और एक मर्डर.. वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, आखिर कौन हैं हत्यारे ❓

Bihar Now

फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत, बिहार के 10 जिलों में ट्रेनिंग की होगी सुविधा.. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पीएम को जताया आभार, कहा – इस प्रोग्राम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी मजबूती…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो