Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

खगड़िया के एक स्कूल में शराब पीते दो शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पूछा – हाथ में हथकङी लगा है, कैसा महसूस हो रहा है ?…

खगड़िया के अलौली प्रखंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में दो शिक्षकों को स्कूल में शराब पीते हुए रंगेहाथ ग्रामीणों ने पकङ लिया। उसके बाद बहादुरपुर थाना को सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस भी स्कूल पहूंच गई।

इस दौरान दोनो शिक्षक को ब्रेथ्इनेलाइजर से जांच किया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टी के बाद दोनो शिक्षक को हथकङी लगा कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ में शराब की बोतल भी बरामद हुई। इस दौरान ग्रामीणों की भीङ पूरा स्कूल परिसर में जमा रहा। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में दोनो शिक्षकों का पुरा बिडीओ बनाकर बायरल कर दिया।

इस दौरान ग्रामीण गिरफ्तार दोनो शिक्षकों से पूछते नजर आ रहे है की आपके हाथ में हथकङी लगा है कैसा महसूस हो रहा है। इतना ही नही ग्रामीण यह भी कहते हुए नजर आ रहे है की आपके कंधे पर बच्चो के भविष्य बनाने की जिम्मेदारी है और आप स्कूल में बैठ कर शराब पी रहे है।

बताते चले की दोनो शिक्षक प्रमोद पासवान और धीरज केसरी को ग्रामीणो ने रंगेहाथ स्कूल में शराब पीते हुए धराने के बाद पुलिस को सुचना देने के बाद गिरफ्तार करबाया है।

Related posts

तेजस्वी को नीतीश का जवाब, हमारे साथ काम किए गए 1 साल 8 महीने का अपना अनुभव तो बताइए…

Bihar Now

गुजरात में एक COVID अस्पताल में आग लगने से 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो