Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

खोखला साबित हुआ पुलिस का दावा, तमाम चौकसी के बावजूद राजधानी पटना के बैंक में लाखों की लूट !

2019 का आखिरी दिन और नए साल की आगाज़ होने में चंद घंटे बाकी हैं.नये साल को लेकर लोग जश्न में डूब चुके हैं.ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद होने का दावा कर रही है.लेकिन साल के आखिरी दिन समाप्त होने से पहले ही प्रशासन का दावा उस वक्त खोखला साबित हो गया,जब पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे,मौके से फरार हो गया…

जानकारी के मुताबिक, पटना के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके वीणा सिनेमा के पास स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया में अपराधियों ने तकरीबन 10 लाख रूपए लूट कर मौके से फरार हो गए.इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पटना पुलिस नये साल को लेकर 3000 पुलिस के जवान को विशेष चौकसी के रूप में तैनात करने का दावा कर रही थी.हालांकि घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है.एएसपी गरिमा मल्लिक खुद भी मौके वारदात पर पहुंच चुकी हैं… सबसे बड़ा सवाल कि तमाम चौकसी के बावजूद अपराधी बेखौफ क्यों ?

 

Related posts

“आगामी चुनावों में “वोट हमारा और राज भी हमारा” होगा लक्ष्य… सामंतवादी और मनुवादी अपराधियों की हो गिरफ्तारी, मिले स्पीडी ट्रायल से सजा”

Bihar Now

UPSC मेंस परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन…

Bihar Now

लखनऊ की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए पावर स्टार पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल…

Bihar Now