Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

गांजा और नशीली दवा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार…

दरभंगा । सोमवार को सिटी एस पी योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय मे प्रेस को बताया के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर जगह-जगह धावा गष्ती अभियान चलाकर छापामारी किया जा रहा था। उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज के कचहरी पोखर के निकट के रहने वाले स्वर्गीय रमेश भंडारी के पुत्र अनिल भंडारी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य अबैध रूप से गांजा व नशा करने वाली दवाओ की चोरी छुपे बेचते है।

जब घर की तलासी ली गयी तो मौके पर ही गाजा, नशीली दवा, मोबाईल फोन सिम के साथ, हजारों रूपये, ब्लू रंग का बिना नम्बर की स्कुटी बरामद किया गया हैं। अभियुक्त स्वर्गीय रमेश भंडारी की पत्नी सुषीला देवी को गिरफ्तार कर लहेरियासराय थाना कांड संख्या 94/20 अंकित किया गया तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जारी रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से गाजा 600 ग्राम, 26 हजार 410 रूपये , सिगरेट 48 पैकेट, डीआलेक्स डीसी ड्राई काउफ फार्मूला 02, स्पास्मो प्रॉक्सिवोन प्लस कैप्सूल 9 पैकेट, अल्प्रजोलम टेबलेट्स आईपी अन्क्सित 5 टेबलेट्स-कुल 750 पीस, पेंटाजोसिन इंजेक्षन टैजोविन इंजेक्षन 30 एमजी-150 पीस, पाइवोन स्पास प्लस कैप्सूल 160 पीस, स्पास पोकरन प्लस कैप्सूल 360 पीस सहित मोबाईल फोन सीम के साथ 03, ब्लू रंग का बिना नम्बर की स्कुटी 01 बरामद किया गया।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा।

Related posts

Can You Really Win Online Pokies

Bihar Now

Big Breaking: खगड़िया में STF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित आर्म्स के साथ 6 अपराधी अरेस्ट

Bihar Now

बिहार में बहार है, बिना “मांझी” सब बेकार है… मांझी के आवास के बाहर लगे पोस्टर…NDA में बने रहने के लिए मांझी की नई शर्तें !…

Bihar Now