Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

गिरिराज सिंह के नाम पर भड़के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार, कहा गिरिराज सिंह के ब्यान को कोई सुनता है

 जमुई पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार का कार्ययकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया और फूल मालाओं के साथ जिंदाबाद के नारे भी लगाए।दरअसल पूर्व मंत्री दामोदर रावत के पिता स्वर्गीय गुलाब रावत के नाम पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे।

इस दौरान वे मीडिया कर्मी से मुखातिब हुए और गिरिराज सिंह के बयान को लेकर मीडिया कर्मी के सवालों पर वह भड़क गए और कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कोई सुनता है क्या।
दरअसल गिरिराज सिंह ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार की गलतियों का परिणाम है कि लालू और तेजस्वी का वनवास खत्म हो गया। नीतीश कुमार अगर भूल नहीं किए होते तो आज इनका कहीं अता-पता नहीं होता।

नीतीश कुमार के भूल के परिणाम है कि लालू यादव और तेजस्वी का उदय हुआ।आगे उन्होंने कहा था कि तेजस्वी को नीतीश कुमार का लॉकेट लगाकर घूमना चाहिए ना कि उनको गाली देने चाहिए।

वहीं उसपर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कोई सुनता है क्या, हमलोग तो नहीं देखते हैं गिरिराज जी का ब्यान। क्या बोलते हैं वहीं समझ सकते हैं दूसरा कोन समझ सकता है। नीतीश जी की भूल थी की भाजपा की भूल थी की गिरिराज सिंह की भूल थी जिनका भी भूल हो सुधार लेना चाइए।

Related posts

यास तूफान : बारिश से पानी पानी हुआ पटना, अगले चंद घंटे अलर्ट रहने की जरुरत…

Bihar Now

Big Breaking : मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी प्रवीण झा समेत 4 गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..

Bihar Now

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो