Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडमनोरंजन

गुस्से में अक्षरा सिंह, हसुआ लिए “अक्षरा” का फर्स्ट लुक आउट…

भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली अक्षरा सिंह एक फोटो इंटरनेट पर आज वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। गुस्सा भी इतना की हसुआ उठाने की नौबत है। यह इस तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है। इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है।

दरअसल यह उनकी आने वाली फिल्म “अक्षरा” का फर्स्ट लुक है, जो अक्षरा सिंह द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह का लुक देखते बनता है। अक्षरा सिंह की यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है, जिसको लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार पहले ही बता चुके हैं कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नारी शक्ति की मिशाल हैं, और फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसलिए फिल्म के नाम के रूप में “अक्षरा” से बेहतर कोई टाइटल हो नहीं सकता था।

वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूँ। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है।

बताते चलें कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म “अक्षरा” में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।

Related posts

मुजफ्फरपुर में कैदियों को जेल छोड़कर वापस हो रही पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार ने बाइक से कूद कर बचाई जान…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी… पटना के NH 30 पर कार सवार की गोली मारकर हत्या, चालक घायल…जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Australian Roulette Bets And Payouts

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो