Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 लोगों को भूना, 3 की मौत …

बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके निजी गार्ड मो. निजामुद्दीन की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। वारदात में दो अन्य निजी गार्ड ओंकारनाथ सिंह, राहुल कुमार और अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर को भी गोली लगी।

देर रात तीन बजे राहुल ने भी दम तोड़ दिया। अन्य दो की स्थिति गंभीर है। वारदात नगर थाना इलाके के चंदवारा आजाद रोड पर वकील के घर में हुई हुई। दो बाइक से आए चार हमलावर घटना को अंजाम देकर अखाड़ाघाट बांध होकर निकल भागे …

पुलिस के अनुसार चार हमलावरों ने आठ पिस्टल से 30 राउंड से अधिक फायर किए। घटनास्थल से 16 खोखे मिले हैं। आशुतोष पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में आरोपित था। वह कुख्यात मंटू शर्मा के खिलाफ जमीन के सौदे से जुड़े रंगदारी के मामले में गवाह था…

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही रात करीब 9 बजे तीन निजी गार्ड के साथ अधिवक्ता डॉलर के चंदवारा आजाद रोड स्थित घर पर मिलने गया था। वह वकील के साथ ऑफिस में बैठ कर बातें कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए दो हमलावर अंदर घुसे। उनके दोनों हाथों में पिस्टल थी। दोनों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी….

दो गोलियां लगने के बाद आशुतोष उठकर भागा तो हमलावरों ने खदेड़कर दूसरे कमरे के दरवाजे पर तीन गोलियां और मारीं। अधिवक्ता डॉलर को दो गोलियां बांह और जांघ में लगीं। फायरिंग की आवाज पर गार्ड ऑफिस की ओर दौड़े तो बाहर खड़े दो हमलाव चार पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इतने में अंदर से दोन शूटर बाहर आ गए।

चारों हमलावर गार्डों पर पीछे और सामने से गोलियां बरसाने लगे। यूपी के मऊ निवासी निजी गार्ड निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गार्ड ओंकारनाथ व राहुल को कई गोलियां लगी हैं। इसके बाद चारों हमलावर दो बाइक से लकड़ीढाई चौक होकर अखाड़ाघाट बांध से सिकंदरपुर ओपी की ओर निकल भागे। ओंकारनाथ वेंटीलेटर पर है।

सूचना मिलने के बाद एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह, नगर डीएसपी राघव दयाल, डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय, डीआईयू, एसटीएफ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बैरिय ऐप पर पढ़ें जानकी अस्पताल भेजा गया।

एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि बाइक सवार चार हमलावरों ने फायरिंग कर आशुतोष शाही और उसके गार्ड की हत्या कर दी है। प्रॉपर्टी डीलिंग में हत्या की आशंका है। प्रारंभिक छानबीन में एक बड़े गैंग के शूटर का जुड़ाव सामने आ रहा है। एसआईटी गठित कर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

Related posts

दरभंगा में दो पक्षों में पिस्टल लहराते हुए जोरदार हंगामा, लाठीचार्ज, दो गिरफ्तार…

Bihar Now

गया में “Live” मर्डर !.. आर्केस्ट्रा के दौरान नर्तकियों को पैसा देने के क्रम में मारी गोली, मौत…

Bihar Now

बिहार में सियासी भूचाल !… मंत्री मुकेश सहनी को लगा झटका, तीनों विधायकों ने छोड़ी पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो