Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत के बयान पर बिफरी कांग्रेस …. ” बिहार सहित उत्तर भारतीयों से अविलंब माफी मांगे भाजपा “

पटना :  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बिहार सहित उत्तर भारतीयों के लिए दिए गए अमर्यादित बयान पर कांग्रेस के बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने इसे भाजपा का दोयम चाल-चरित्र बताते हुए अविलम्ब बिहार और उत्तर भारतीयों से भाजपा के गोवा के मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग कर डाली।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन
राजेश राठौड़ ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता प्रमोद सावंत से अपने राज्य में कानून व्यवस्था सम्भल नहीं रही है और न ही उनसे वहां स्थानीय निवासियों के लिए वें रोजगार सृजन कर पा रहे हैं। इसलिए मेहनतकश बिहारियों और यूपी सहित उत्तर भारतीयों पर अपनी नाकामयाबी का ठीकरा फोड़ कर दोषमुक्त होने की कवायद कर रहे हैं।

बिहारियों ने अपनी मेहनत के बदौलत कई राज्यों को विकसित बनाया है उनका नाम अपराध से जोड़कर उन्हें बदनाम करने की जो साजिश भाजपा और उसके सहयोगी रच रहे हैं वो कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। इस दुस्साहस के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व बिहार भाजपा के नेता सहित गोवा के मुख्यमंत्री अविलंब सार्वजनिक माफी मांगे।

 

Related posts

BJP विधायक को स्पीकर ने 2 दिनों के लिए किया निलंबित, माइक तोड़ने का है आरोप…

Bihar Now

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म , विरोध करने पर बहन को मारी गोली,सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !

Bihar Now

एक खनन अधिकारी का ड्राइवर खनन माफिया तो कैसे रुकेगा अवैध खनन ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो