Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम ने की कार्रवाई, आवास सहायक गिरफ्तार

प्नधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक पर फर्जीवाड़े के आरोप में कार्रवाई की गई है| नवादा डीएम कौशल कुमार ने फर्जीवाड़ा कर रहे आवास सहायक प्रफुल्ल कुमार को हवालात भेजवा दिया है| बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर यह आवास सहायक गरीब लोगों से पैसा वसूलता था,जिसकी शिकायत लोगों ने जिले के डीएम से की|

मामला जिले के वारिसलीगंज प्रखंड की दोसुत पंचायत के बेगराजपुर अनुसूचित जाति टोला का है|जहां के लोगों ने आवास सहायक प्रफुल्ल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वसूली करने की शिकायत डीएम से की थी|

21 नवंबर को डीएम कौशल कुमार को दोसुत पंचायत के बेगराजपुर गांव के अनुसूचित टोले में प्रधानमंत्री आवास के भुगतान के एवज में रुपये लेने की शिकायत की गई थी 17 लाभुकों ने लिखित शिकायत की थी| डाक के द्वारा डीएम को सीधा पत्र लिखा गया था| पत्र मिलने के बाद डीएम ने तुरंत कार्रवाई की|

लाभुक सुनीता देवी पति कृष्णा चौहान से 14 हजार, गायत्री देवी पति साधु शरण चौहान से 15 हजार , चंपा देवी से 15 हजार, लक्ष्मी देवी से 45 हजार, सहित गेनौरी चौहान से 15 हजार , लच्छो देवी से 15 हजार , सीमा देवी सहित कई अन्य लाभुकों से रकम लेकर आवास आवंटन और राशि भुगतान की शिकायत की गई|

इसी शिकायत को देखते हुए डीएम अंचल अधिकारी उदय प्रसाद को लिए गांव पहुंचे. शिकायकर्तों से मिलने के बाद डीएम ने पूरे मामले की पड़ताल की और उसके बाद बीडीओ सत्यनारायण पंडित को आवास सहायक को लाने को कहा है| जैसे ही आवास सहायक वहां पहुंचा ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया. मौके पर ही डीएम के पुलिस को यह निर्देश दिया कि इस आवास सहायक को गिरफ्तार किया जाए|

Related posts

लॉकडाउन बढाने का समर्थन, इसकी गंभीरता को समझने की आवश्यकता – विनोद चौधरी, Ex -MLC

Bihar Now

Big Breaking : छपरा में गोली मारकर एक युवक की हत्या..

Bihar Now

Indian Overseas Bank दरभंगा शाखा ने मनाया 84 वां फाउंडेशन डे, 15 मार्च तक हाउसिंग और गाड़ी लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज छूट..

Bihar Now