Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

चरवाहा विद्यालय तो चला नहीं सके, डोमिसाइल पर सिर्फ भ्रम फैलाने की काम कर रहे हैं – गिरिराज सिंह

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो वही डोमिसाइल नीति पर विपक्ष को भी घेरा। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनके जंगलराज में चरवाहा विद्यालय संभल नहीं सका वह आज डोमिसाइल नीति की बात करते हैं ।

देखा जाए तो भारत के लोग आज विदेशों से 80 बिलियन डॉलर कमा कर ला रहे हैं जिसमें पांचवा स्थान बिहार का है । अगर यही नीति हर जगह लागू हो तो यह पैसे कहां से आएंगे । गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के द्वारा नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है जबकि आज जरूरत है बिहार के साथ-साथ देश में विकास की राजनीति हो न की नेगेटिव राजनीति की जाए । उ

कहा कि जब पूर्व से ही 60% आरक्षण है और उसके बाद थर्ड और फोर्थ ग्रेड का स्थान है तो फिर बची हुई सीटों पर तो महज खानापूर्ति ही की जा सकती है ऐसे में यह मुद्दा उठाना गलत है ।

संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में और आगे बढ़े उनके शासनकाल में बिहार बढ़ता रहे वह स्वस्थ रहें यही शुभकामनाएं है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : जल उठा “बिहार” शरीफ ! … कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, इलाके में धारा 144 लागू …

Bihar Now

Casinos In Toronto New Zealand

Bihar Now

RJD विधानमंडल दल की बैठक शुरू, बाहर रखवाया गया विधायकों का फोन, BJP ने भी बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग…

Bihar Now